घर तो हर कोई बनवा लेता है पर उसे खूबसूरत और मॉडर्न तरीके से चुनिन्दा लोग ही बनवा पाते है क्यूंकि लोग जब घर बनवाने के बारे में सोचते है तो या फिर वो खुद के दिमाग और जरूरत के हिसाब कोई भी घर बना लेते है,
जो महज घर की जरूरत पूरा करता है लेकिन दिखने में बेकार और पुराना लगता है,
वहीँ कुछ लोग तो महंगे आर्किटेक्ट और इंटीरियर को मोटी रकम देकर अपने घर के सपने को साकार करते है|
हालाँकि पैसा खर्च करने के बावजूद जब उनका घर बनकर तैयार होता है तो वो वैसा नही होता है जैसा जैसी कल्पना उनके दिल में अपने घर को लेकर रहती है|
इसलिए आज हम आपको इस घर का 2D LAYOUT और 3D विडियो दिखानेवाले है जिसके मदद से आप अपने ड्रीम होम को खुद से बनवा पायेगे जिसमे आपका पैसा भी कम लगेगा और लोग आपके पसंद की भी तारीफे करेंगे|
ग्राउंड फ्लोर :
कार पार्किंग, गार्डन, मार्जिन एरिया, हॉल, किचन, मंदिर, और बाथरूम|
फर्स्ट फ्लोर:
2 बेडरूम, 2 बाथरूम, पैसेज और स्टडी एरिया|
एलिवेशन
घर बनवाते समय लोग क्या करते है वो अपने कांट्रेक्टर से घर का एलिवेशन पास करवाते है जो अपनी बचत और फायदे के हिसाब से सलाह देता है और आपका घर जैसा तैसा करके बना कर चला जाता हैं|
जिसे आप रोज़ देखकर सोचते है मैंने कांट्रेक्टर के सलाह से एलिवेशन बनवा कर गलती की?
इस प्लाट का एलिवेशन काफी मॉडर्न तरीके से डिजाईन किया हुआ है जिसमे हमसे वेंटिलेशन और रौशनी को ध्यान में रखते हुए कई सारी बड़ी-बड़ी खिडकिया दी हुई है जो हवाओ के साथ एक खूबसूरत लुक भी देती है|
घर का एलिवेशन बनाते समय एलिवेशन लुक पर विशेष ध्यान दें ताकि आपका एलिवेशन काफी आकर्षित हो और लोगों के नजरे में आये|
2D LAYOUT
जहाँ एक तरफ आपको एलिवेशन खूबसूरत चुनने की जरूरत है वही आपको ये भी देखना है की आपके प्लाट में हॉल, किचन, पार्किंग, गार्डन, बेडरूम, बाथरूम और बालकनी सभी सटीक तरह से बैठे|
इस प्लाट के 2D LAYOUT में आपको सभी जगहों को अच्छी तरह से डिजाईन किया हुआ मिल जाता है|
आप चाहे तो इस लेआउट के माध्यम से अपना घर बनवा सकते है|
इंटीरियर डिजाईन
घर आप कितना भी अच्छा बनवा लें अगर आपका इंटीरियर डिजाईन अच्छा न हो तो सब बेकार है|
इस प्लाट में सभी बेडरूम में माध्यम में बेड दिया हुआ है और सबके सामने हमने टीवी यूनिट डिजाईन किया हुआ है|
हमने सभी बेडरूम में बालकनी, अलमारी और अटेच बाथरूम दिया हुआ है ताकि एलिवेशन ही नहीं इसका इंटीरियर भी काफी आकर्षित लगे|
अगर आप चाहे तो इसके विडियो और लेआउट के मदद से एक बेहतरीन घर बनवा सकते है और लोगों से तारीफे हासिल कर सकते है|





0 Comments